शाहाबाद की चर्चित लोकसभा सीट काराकाट में पवन का जलवा

अनूप कुमार सिंह
काराकाट(रोहतास)बिहार व पूरे देश में भोजपुरी भाषा में रुचि रखने वाले लोग पवन सिंह को भली भांति से जानते हैं। भोजपुरी के वर्तमान गायकों व कलाकारों में अपनी बुलंद व मधुर आवाज के कारण नंबर वन के पायदान पर हैं।विगत पिछले दो दशकों से भोजपुरी गीत संगीत में पवन सिंह का जादू चल रहा है। 100 से ज्यादा फिल्मों में भी अभिनय पवन सिंह ने किया। पर अब काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनावी महासंग्राम में पवन सिंह की इन दिनों खूब चर्चा है।काराकाट से चुनाव लड़ने के पहले भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था।लेकिन भाजपा के एक बड़े नेता ने पवन सिंह के साथ बड़ा खेल किया।और फिर बंगाल की महिलाओं और लड़कियों पर भोजपुरी गीत गाने के कारण विवाद के कारण पवन सिंह ने अपना टिकट वापस भाजपा को दे दिया। पर असली कहानी यह थी कि भाजपा ने उनसे टिकट ले लिया। पवन सिंह उसके बाद से अपने चुनावी अभियान में लगे रहे। अपने समर्थकों से मिलते रहे और अपने गृह जिला आरा से सटे काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव में उतर गए है। पवन सिंह को नचनिया बजरिया कहकर उपहास उड़ाने वाले राजनीति के पंडितो के चेहरे से अब हवाइयां उड़ने लगी हैं। हालांकि एनडीए के तमाम घटक दलों के तरफ से उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में एकजुटता दिखाई जा रही है।पर पवन सिंह किसी भी कीमत पर चुनावी मैदान से हटने को तैयार नहीं हैं।काराकाट क्षेत्र में इस तरह की चर्चा है कि पवन सिंह चुनाव जीते तो वह दिल्ली जाकर भाजपा का ही समर्थन करेंगे।आने वाले एक-दो दिनों के बाद भोजपुरी के तमाम बड़े कलाकार जिसमें खेसारी लाल यादव से लेकर रितेश पांडे,समर सिंह, गुंजन सिंह तक शामिल हैं ।पवन सिंह के प्रचार में कलाकार नजर आने वाले हैं। काराकाट लोक सभा क्षेत्र में कुशवाहा मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं।लेकिन इस बार तीन उम्मीदवार कुशवाहा जाति से हैं। इस कारण से वोटो का बिखराव होना स्वाभाविक है ।जबकि दूसरे नंबर पर राजपूत जाति के मतदाता हैं।जिसके उम्मीदवार पवन सिंह हैं। पवन सिंह फिल्म स्टार है इसलिए उनका अपना फैन फॉलोइंग है। जो सभी जातियों में है ।खासकर मोबाइल यूजर युवा पीढ़ी पवन सिंह के साथ कनेक्ट हैं।बहरहाल शाहाबाद के सबसे हॉट महासंग्राम काराकाट में होने की संभावना दिखाई दे रही है।आगे जनता तय करेगी,कौन बाजी मारेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *