विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का सम्मान

पटना।दधीचि देहदान समिति बिहार की ओर से चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स पटना में कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दधीचि देहदान समिति,दिल्ली प्रदेश के मुख्य संरक्षक व विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार को समिति के महासचिव पदमश्री बिमल जैन, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष पीo के अग्रवाल व समिति के सदस्यों द्वारा शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। साथ ही बिहार में नेत्रदान/अंगदान की जागरूकता को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाया जाए।बिहार में अभी तक की नेत्रदान/देहदान की स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की गईं। गौरतलब हो कि
आलोक कुमार “सचित्र रामकथा”पुस्तक का लोकार्पण के लिए दिल्ली से पटना आए थे। जिसका लोकार्पण राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान जी द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर समिति के सदस्यगण कोषाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, अरुण सत्यमूर्ति, गुरु रहमान,श्रीमती विनीता मिश्रा,सुनील पूर्वे,संजीव यादव, गोविंद कनोडिया, नंदकिशोर अग्रवाल,पवन केजरीवाल की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *