राजधानी पटना समेत जिले में कुल 14 विधानसभा को लेकर 5665 केंद्र बनाए गए हैं
अनूप कुमार सिंह,पटना :विधान सभा चुनाव को लेकर पटना जिलान्तर्गत 14 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 5,665 है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार अधिकतम 1250 निर्वाचकों की संख्या के आधार पर मतदान केन्द्र स्थल को बिना परिवर्तित किए हुए 12 सहायक मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है। सभी 5,677 मतदान केन्द्रों पर विद्युत, शौचालय, पेयजल, रैंप, व्हीलचेयर व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा रहेगी। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मोबाइल फ़ोन रखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मतदाताओं की सहायता हेतु #Voter #Helpline 1950 कार्यरत है जिस पर निर्वाचकों को हर तरह की सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। पटना जिला के मतदाता सूची में जिन-जिन मतदाताओं का नाम दर्ज है।बहरहाल जिला प्रशासन द्वारा पहला चरण 6 नवम्बर को पूरे जिलावासियों से मतदान करने की अपील की गई है।



