पीएम मोदी ने पटना में नीतीश सेतु का किया उद्घाटन

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। उन्होंने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। इसके साथ ही छह लेन की सड़क का भी शुभारंभ किया। पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी का विमान पटना एयरपोर्ट पर उतरा। यहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान नीतीश कुमार सबसे आगे नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पहले हाथ मिलाया और फिर एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया। इसके बाद करीब दो मिनट तक दोनों के बीच बातचीत भी हुई। इस मुलाकात की तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी खूब चर्चा होने लगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।’ प्रधानमंत्री की इस पोस्ट ने मुलाकात को और भी खास बना दिया। तस्वीर में दोनों नेताओं के बीच सहजता और गर्मजोशी साफ नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *