बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल भोज का आयोजन, बच्चों ने एक साथ बैठकर किया सात्विक भोजन
चिरकुंडा: चिरकुंडा स्थित अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में बाल भोज का आयोजन किया गया। बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय के प्रशिक्षण भवन का निरीक्षण किया और बच्चों के बीच भोजन का वितरण किया।
जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 14 नवंबर को होना था लेकिन छठ पूजा के अवकाश के कारण आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी बच्चे एक साथ बैठकर सात्विक भोजन करें और आपसी सौहार्द को और बढ़ाएं। इसी उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद खरकिया, सुरेश शर्मा, प्रकाश गाढ़यान, नगर अध्यक्ष सुनीता देवी, विनोद अग्रवाल, मिट्ठू गाढ़यान, नीले गाढ़यान, सुनीता राय, बाबू साव, सोनी साव सहित शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।

