ज़िला झामुमो कमेटी का गठन,अमृत हेमरोम को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया

खूंटी: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जिला संगठन का विस्तार किया है। जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी मिली है।
क्रीड़ा मोर्चा में सुशील पाहन को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए उपेंद्र पाहन,राम मुंडा,कृतिवास सिंह मुंडा को बनाया गया है। वहीं सचिव के लिए प्रकाश नाग, कोषाध्यक्ष नोतरोत पूर्ति, सदस्य के रूप में अलबिनुस बोदरा, विल्सन विवेक एक्का,एंथोनी कच्छप,बिनोद सांगा, जायतून कच्छप, शेखर सिंह, मनोज सिंह,संजीत साहू, अनिल भगत, फागु मुंडा और सनिका तुलसी को बनाया गया है। वहीं युवा मोर्चा में अमृत हेमरोम को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के लिए विजय सांगा,संदीप लाल,कोषाध्यक्ष जसटीन भेंगरा,सुरेंद्र सिंह मुंडा को संयुक्त सचिव बनाया गया है।व्यवसाई मोर्चा में खुरसीद खान अध्यक्ष, मांगू होरो उपाध्यक्ष,लक्ष्मी गुप्ता सचिव,कोषाध्यक्ष कृष्णा गोप,उदय चौधरी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
बुद्धिजीवी मोर्चा में मेमन अनिल वीरेन कांडुलना,उपाध्यक्ष प्रीतम कच्छप,सचिव संजय यादव और कोषाध्यक्ष सांता खेस को बनाया गया है। पार्टी की प्रदेश कार्यालय से पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता ने इसकी सूची जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *