जेएमएम का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर आरोप,बुंडू में1400एकड़ जमीन पवन बजाज को दिलाने का प्रयास

रांची: जेएमएम विधायक विकास मुंडा ने केंद्रीय मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा पर बुंडू अंचल क्षेत्र के खुद्दा पंचायत में 1400एकड़ खुटकती जमीन को अपने चहेते भाजपा नेता पवन बजाज को हस्तातरण के मामले पर गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को जेएमएम कार्यालय में प्रेस वार्ता में जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और जेएमएम विधायक विकास मुंडा ने संयुक्त रूप कहा कि 1400एकड़ जमीन के कागजातों से छेड़छाड़ कर पुराने जमींदार से कागजात तैयार कर भाजपा नेता पवन बजाज को दिलाने का प्रयास किया गया था। इस मामले में अर्जुन मुंडा के पास कोई जवाब नहीं है। वहां पर मुंडा स्वाभिमान की लड़ाई है। आदिवासी की अमिता की लड़ाई है।
झामुमो विधायक विकास मुंडा ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर आरोप है। इसमें भाजपा नेताओं का दोहरा चरित्र उजागर होता है।
उन्होंने कहा कि यह मामला जब प्रकाश में आया तो तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया और तत्काल इसपर रोक लगाई गई। लेकिन उस जमीन पर कारोबार कही न कही पीछे के दरवाजे से भाजपा और उसके नेता अर्जुन मुंडा की संलिप्तता दिखाई दे रही है। क्योंकि इस विषय पर अर्जुन मुंडा ने अबतक कुछ भी नहीं बोला है। उनके पास इसका जवाब ही नहीं है। इस मामले की जांच के लिए आईटी बनी है। उस जमीन पर अर्जन मुंडा की संलिप्तता है। भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर अर्जुन मुंडा बड़ी बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन सभी जुमले होते हैं।
वहीं एक अन्य मामले पर विधायक ने कहा कि अर्जुन मुंडा ने तमाड़ क्षेत्र में जीत के लिए रमेश सिंह मुंडा की हत्या में संलिप्त राजा पीटर से समर्थन मांगा है और राजा पीटर तमाड़ क्षेत्र में लोगों से भाजपा के लिए वोट भी मांग रहे हैं।
विधायक ने कहा कि जब एक सजायाफ्ता से मदद मांग रहे हैं तो उसी कांड में अन्य कुंदन पाहन से क्यों नहीं भाजपा मदद मांग रही है।
वहीं जेएमएम महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ क्षेत्र में अपनी जीत सुनिश्चित कराने के लिए एक सजायप्ता नेता राजा पीटर से समर्थन मांगा है। राजा पीटर रमेश सिंह मुंडा के हत्या में षड्यनात्रकारी के तौर पर है।
उन्होंने कहा कि उसी मामले में एक अन्य अपराधी कुंदन पाहन भी हैं। ऊपर भी सजा हुई है।कुंदन पाहन से क्यों नहीं समर्थन मांग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा चोर चुहाड़,हत्या और रेप के आरोपी को भाजपा सेफ जगह देते हुए चुनाव में लगा रहे हैं। मेहुल चौकसी को विदेश भागा दिया।
उन्होंने कहा कि बुंडू अंचल में 1400 एकड़ जमीन का मामला पवन बजाज और अर्जुन मुंडा से जुड़ा हुआ है। पावन बजाज का अर्जुन मुंडा से गहरा रिश्ता है। वहां के लोग पूछ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *