आजसू ने कार्यकर्ताओं संग समीक्षात्मक बैठक का दौर किया प्रारंभ

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ ने कार्यकर्ताओं संग समीक्षात्मक बैठक का दौर प्रारंभ कर दिया है। आजसू ने इस क्रम में रांची विश्वविद्यालय पी०जी० विभाग एवम एस. एस. मेमोरियल महाविद्यालय के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने की, संचालन रांची विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने एवम महाविद्यालयों में सक्रियता बढ़ाने का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने दिया। रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले पीजी विभाग एवम एस. एस. मेमोरियल महाविद्यालय इकाई का पुनर्गठन एवम विस्तारीकरण पर चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने सदस्यों से संगठन के सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों एवम संगठन के आगामी राज्यस्तरीय अधिवेशन को सफल बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओं से वैचारिक एवम भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने का मंत्र दिया।

मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, राहुल तिवारी, अभिषेक शुक्ला, दीपक दुबे, रोहित चौधरी, चंदन कुमार, डिसिल्वा सेठ, अभिजीत महतो, विक्रम यादव, हरीश मुंडा, अरुण कुमार, बिपिन यादव, राहुल कुमार, देवनीश टोप्पो, आदर्श कुमार, दीपक कुमार शर्मा, अनुपाल सोरेन, शुभम पांडे, आदित्य सिंह, प्रवीण सोरेन, एमडी नयाज अली, घिलमण अनवर, अनम हैदर, प्रियांशु शर्मा, अभिषेक कुमार साहू, आकाश नयन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *