कांग्रेस की प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा की सफलता हेतु हुई बैठक

रांची : कांग्रेस की प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से आरंभ होकर 12 राज्यों एवं 02 केन्द्रशासित प्रदेशों से 3500 किमी दूरी तय कर 150 दिनों में जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी। इसकी सफलता हेतु बुधवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूप-रेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

झारखंड प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि बैठक में यह निर्णय हुआ कि झारखंड से यह यात्रा नहीं गुजरेगी लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा बूथ स्तर तक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस बाबत जिलला संयोजकों, जिलाध्यक्षों, अग्रणी संगठन/विभाग के प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रवक्ताओं को यह निर्देश दिया गया है कि अपने जिला से देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वालों में कांग्रेसजनों की सूची 29 अगस्त 2022 तक प्रदेश कार्यालय को समर्पित करें।

बैठक को संबोधित करते सुबोधकांत सहाय ने कहा कि 80 साल पहले 07 सितंबर के दिन ही महात्मा गांधी जी के नेतृत्व और प्ररेणा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था, जिसके पांच साल बाद हमारा देश आजाद कहलाया। उन्होंने कहा कि भय, कट्रता और पूर्वाग्रह की राजनीत तथा आजीविका विनाशक आर्थिक नीति, महंगाई, बढ़ती बेरोजगार और पैर पसारती आसामनता की परिस्थितियों को बदलने का विकल्प प्रदान करने के लिए इस विशाल राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा बनें।  उन्होंने समाज के अलग-अलग वर्गो से यह अपील किया है कि अगर वो संविधान में विश्वास रखते है या मानते है तो आज वो संविधान खतरे में है। इसे बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हों।

बैठक में अनादि ब्रह्म, रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, आभा सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, अमुल्य नीरज खलखो, आदित्य विक्रम जायसवाल, कुमार राजा, केदार पासवान, नेली नाथन, अमरेन्द्र सिंह,  विनंजय भारती बल्कू, गजेन्द्र सिंह, बबलु शुक्ला, सुबोध गुप्ता, कुमार रजनीश, दामोदर राम, राजन वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, कुलदीप कुमार रवी, कृष्णा सहाय, छोटू सिंह, संजीव मेहता, अरूण कुमार मिश्रा सहित अन्य प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *