नहीं रहे राज्य के पूर्व मंत्री देवी धन बेसरा

साहिबगंज
झारखंड के पूर्व मंत्री महेशपुर विधानसभा से चार बार विधायक रहे और राजमहल के सांसद रहे देवी धन बेसरा का बुधवार दोपहर निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे देवी धन बेसरा के निधन का समाचार आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। भाजपा जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर राज्य के पूर्व मंत्री और राजमहल लोकसभा के पूर्व सांसद देवी धन बेसरा का निधन हो गया। देवी धन बेसरा ब्लड प्रेशर शुगर जैसी बीमारियों से ग्रसित थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
ज्ञात हो कि देवी धन बेसरा पाकुड़ जिला के महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं इसके साथ ही वह राज्य में मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2008 से 2014 तक देवी धाम बेसरा राजमहल लोक सभा क्षेत्र से सांसद भी चुने गए थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि देवी धन बेसरा एक कुशल विधायक सांसद और मंत्री के रूप में साहिबगंज जिले में अपनी पहचान कायम रखे थे इतना ही नहीं बेसरा झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री भी रह चुके हैं महामंत्री रहते उन्होंने संगठन को काफी मजबूती भी दी। देवी धन बेसरा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी, जिला अध्यक्ष राम दरस यादव महामंत्री कुसुमाकर तिवारी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री राखी शर्मा जिला मंत्री श्वेता श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री मिश्रा के निधन को संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *