काँग्रेसियों ने भारत रत्न स्व. इन्दिरा गांधी और स्व. सीताराम केशरी को किया याद

गणादेश,रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इन्दिरा गांधी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. सीताराम केशरी की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गयी।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव,  अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पूरी दुनिया श्रीमती गांधी को नारी शक्ति व नारी नेतृत्व के रूप में जानती है और देश को हीं नहीं दुनिया को भी उन्होंने नई रोशनी दिखाई। सर्वधर्म, समभाव और धर्मनिरपेक्षता की जड़ों को मजबूत करने वाली नेत्री ने सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में कांग्रेस के योगदान को देश की जनता के सामने अनुकरणीय बना दिया है। उन्होंने ने कहा कि भुवनेश्वर की सभा में श्रीमती इन्दिरा गांधी का अंतिम वाक्या कि मैं रहूॅं या ना रहूॅं, मेरा एक-एक कतरा देश के काम आयेगा। आज सही साबित हो रहा है।उन्होंने कहा कि स्व. श्रीमती गांधी का चार मूल मंत्री दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत, अनुशासन आज भी उतने ही प्रासांगिक है। देश के प्रति सच्ची सेवा और समर्पण ने उनको एक महान् व्यक्तित्व की संज्ञा दी तो दूसरी ओर कांग्रेस संगठन को उनके नेतृत्व में एक नई दिशा मिली। विकासशील देशों की पंक्तियों में भारत को स्थापित करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रहेगी।कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केशरी के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कहा कि उनके कुशल नेतृत्व की क्षमता ही उन्हें कांग्रेस के एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का जिम्मेवारी तक ले गया।श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू , मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन रवीन्द्र सिंह,  सुनील सिंह, कार्यालय सह-प्रभारी श्री राजन वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, जगदीश साहु, रमा खालखो, निरंजन पासवान, गुंजन सिंह, सलीम खान, मनोज सहाय पिंकू, सतीश केडिया, अख्तर अली, जगरनाथ साहु, राजू राम, छोटू सिंह, अजय सिंह, रामानंद केशरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *