जेसीआई रांची की बड़ी उपलब्धि: मंडल 3 के बेस्ट प्रेसिडेंट बने प्रतीक जैन, संगठन ने जीते 19 अवॉर्ड

गणादेश,रांची :जिम कॉर्बेट में आयोजित जोनकोन 2025 में जेसीआई रांची ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और सशक्त संगठन क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पुरस्कार अपने नाम किए। पूरे कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि रही—मंडल 3 के बेस्ट प्रेसिडेंट का सम्मान, जो जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन को प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके प्रभावशाली नेतृत्व, योजनाबद्ध कार्यशैली और टीम को परिणाम आधारित दिशा देने का प्रमाण माना गया।
कार्यक्रम में जेसीआई रांची ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर दिए गए अवॉर्ड में शामिल हैं—बेस्ट प्रेसिडेंट (मंडल 3), बेस्ट लोकल बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (एक्सपो उत्सव 2025) और बेस्ट ग्रोथ एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम। वहीं द्वितीय स्थान पर संस्था को बेस्ट लोकल ऑर्गेनाइजेशन और बेस्ट लोकल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए सम्मानित किया गया।
इसके अलावा जेसीआई रांची को वर्षभर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 14 विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अध्यक्ष प्रतीक जैन को मंडल 3 अध्यक्ष द्वारा विशेष प्रशंसा प्राप्त होना संगठन के लिए और गौरव की बात रही।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया और रांची का परचम ऊँचा किया। यह ऐतिहासिक सफलता पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में नई ऊँचाइयाँ छूने की प्रेरणा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *