इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गणादेश,खूंटी : स्थानीय सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी को आयरन लेडी यूं ही नहीं कहा जाता था। हरित क्रांति की शुरुआत कर उन्होंने देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया। विदेश नीति और वैश्विक मंचों पर भी उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि एक महिला होते हुए भी उन्होंने जिस सशक्त नेतृत्व से देश को आगे बढ़ाया, वह वर्तमान समय में भी प्रेरणादायक है।
सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि इंदिरा गांधी की नीतियों ने किसानों को मजबूत किया और देश को कृषि व औद्योगिक क्षेत्र में प्रगतिशील बनाया। भारत की एकता और सुरक्षा को लेकर उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुद्दीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, नगर अध्यक्ष गुलाम गौश, सोहेल आंसारी, फिरोज आलम, शाहिंद्र महतो, जेम्स तोपनो, शांता खाखा, हेलेन तिडू, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनीता नाग, अनमोल, तलहा खां, कमल मुंडा, लव भगत, संतोष प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



