मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

बोकारो – जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत, रेल, सूचना एवं प्रसारण, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने  नई दिल्ली स्थित रेल भवन में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की वीरता, दूरदृष्टि और जनजातीय नायकों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से 1 से 15 नवम्बर  तक पूरे देश में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह पखवाड़ा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है जनजातीय गौरव वर्ष का एक हिस्सा है।  उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा भारत के सबसे  पूज्यनीय जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे  जिन्होंने औपनिवेशिक अत्याचार के विरुद्ध जन संघर्ष का नेतृत्व किया था। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने भारत की जनजातीय समुदायों के त्याग, संस्कृति और विरासत के सम्मान में जनजातीय गौरव वर्ष मनाने की घोषणा की थी, ताकि उनके साहस और राष्ट्र निर्माण के योगदान की गाथाएँ जन-जन तक पहुँच सकें। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में संस्थागत किया है, जिससे भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणादायक विरासत आने वाली पीढ़ियों को सतत प्रेरित करती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *