खूंटी में अमित शाह की चुनावी सभा को कांग्रेस ने फ्लॉप बताया

खूंटी: खूंटी के कचहरी मैदान में शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। वहीं कांग्रेस ने इसे फ्लॉप शो बताया है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि खूंटी की जनता गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी सभा को नकारने का काम किया है। यही कारण है की एनडीए के नेता भीड़ नहीं जुटा पाए। खूंटी कचहरी मैदान भी पूरा भर नहीं पाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास की गंगा नहीं नफरत की गंगा बहाने का काम किया है। ये लोग अपने भाषण में हिंदुस्तान,बांग्लादेश,मंदिर और मस्जिद की बात कर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम करते हैं, महंगाई और बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करते हैं। पिछले पांच सालों में इन लोगों ने कुछ किया ही नहीं है।
वहीं घुसपैठ के सवाल पर कहा कि बार्डर पर केंद्र सरकार की पुलिस रहती है। उस पर केंद्र सरकार का नियंत्रण नहीं है। भाजपा ही बंगला देश से भारत में लोगों को घुसपैठ करवाती है और इसका इल्जाम कांग्रेस पर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *