पीएम मोदी ने जब से मीडिया में इंटरव्यू दिया है, कपिल शर्मा शो की टीआरपी काम हो गई है: पवन खेड़ा

रांची: कांग्रेस पार्टी के मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि जब से पीएम मोदी ने मीडिया में इंटरव्यू देना शुरू किया है तब से कपिल शर्मा की टीआरपी घट गई है। सारा मनोरंजन प्रधानमंत्री कर रहे हैं। वे गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा मनोरंजन का आदमी जो अपने आप को भगवान का अवतार मानता हो कैसे न टीआरपी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बयान दिया है कि प्रधानमंत्री नारों के इंद्र हैं ही सुरों के भी इंद्र हैं। सुरेन्द्र और इंद्र हैं,विष्णु के अवतार हैं। इसके बाद बीजेपी के संबित पत्रा ने तो यह कहा दिया कि भगवान भी मोदी जी के भक्त हैं।बताइए, भगवान के भक्त इंसान होते हैं यह मैंने भी सुना है। भगवान किसी इंसान का भक्त हो जाय यह कभी अपने सुना है क्या। यह जो अहंकार इस पार्टी में आ गया है,उसके शहंशाह में आ गया है,उसके प्यादे में आ गया है, इसको लेकर जनता में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मैंने देश के अलग अलग राज्यों में भ्रमण किया है। लोगों में तीन भावना देखने को मिली है। पहली भावना गुस्सा,दूसरी भावना दुख की और तीसरी भावना चिंता और भय को देखा है।
उन्होंने कहा कि लोगों में पीएम मोदी के प्रति इसलिए गुस्सा है कि जिसको मैंने वोट के माध्यम से पीएम बनाया। उसने दस सालों में कुछ नहीं किया। वोट एक तरह से इन्वेस्टमेंट होता है, पीएम मोदी पर दस सालों तक अपना वोट इन्वेस्ट किया।लेकिन उसका रिटर्न कुछ नहीं मिला। यही नहीं उसका जवाब भी कुछ नहीं मिला,यह गुस्सा लोगों में हैं।
पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी अपने आप को भगवान का अवतार मानते हैं। इसलिए जनता का जवाब देना वे जरूरत नहीं समझते हैं। पीएम मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपए अपने चहेते पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर दिया। यह पैसा इस देश का है। इस पर कोई सवाल कोई करता है तो उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया जाता है या पाकिस्तान जाने बोल दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि जनता में दुख इस बात का है कि जिसको अपना खुदा माना वह पत्थर निकले,यह जनता के साथ धोखा हुआ है।जब देश का राजा जनता को धोखा देता है तो आने वाली पीढ़ियां बर्बाद हो जाती है। इसके बाद जनता में एक भय और चिंता है। चिंता और भय इस बात की है कि यह चुनाव आखिरी होगा,इसके बाद देश में चुनाव नहीं होगा। बाबा साहेब का संविधान खत्म कर दिया जायेगा। लोकतंत्र की हत्या रोज होगी।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आरक्षण के खिलाफ हैं। राहुल गांधी के खिलाफ अरबों रुपए खर्च कर दुष्प्रचार करते हैं।
पीएम बीजेपी के सांसद खुलकर बोलते हैं कि चार सौ सीट दीजिए,हम संविधान बदल देंगे। बीजेपी आदिवासी,दलित,पिछड़ा विरोधी है।
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगी।
पवन खेड़ा ने कांग्रेस की मेनिफेस्टो का भी चर्चा किया और उसके अंदर दी जाने वाली सुविधाओं का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल होने जा रहा है। केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है।
प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा,पूर्व मंत्री बंधु तिर्की,विधायक शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *