पॉलिटिकल नेता दिलीप मिश्रा ने निक्की प्रधान को अर्जुन अवार्ड देने की मांग की,राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

खूंटी: अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को अर्जुन अवार्ड देने की मांग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से पॉलिटिकल नेता दिलीप मिश्रा ने की है। इसके लिए उन्होंने एक ज्ञापन भी प्रेषित किया है।।मीडिया से बात करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि निक्की प्रधान खूंटी की बेटी है और उसने150से भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में अपना परचम लहराया है।

उनके रिकॉर्ड को अबतक किसी खिलाड़ी ने नहीं तोड़ा है। खेल जगत में सर्वोच्च पद अर्जुन अवार्ड पाने के लिए सारी अहर्ता वो पूरी करती है। इसलिए मैं राष्ट्रपति महोदया से अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी खूंटी हेसेल गांव की बेटी को अर्जुन अवार्ड से नवाजे जाने की मांग करता हूं। इससे महिला हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह का संचार होगा और खूंटी से निक्की प्रधान जैसे और भी कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का नाम रोशन कर पाएंगी। साथ ही जिले की अन्य महिला हॉकी खिलाड़ियों को केंद्र और राज्य सरकार सहायता करे। श्री मिश्रा ने कहा कि खूंटी के सांसद विधायक ने अबतक इस ओर कोई बात नहीं की है। जबकि उन लोगों को इसपर बढ़चढ़ कर महिला हॉकी निक्की प्रधान की सहायता करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *