महिला स्वयं सहायता सम्मेलन जनजाति महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा: राष्ट्रपति

खूंटी: बिरसा कॉलेज स्टेडियम में आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह सम्मेलन जनजातीय महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि खूंटी का जितना विकास होना चाहिए उतना नहीं हो पाया है। अलग राज्य झारखंड गठन के 22 वर्ष हो गए,अधिकाश मुख्यमंत्री आदिवासी चेहरा ही बने। इसके बावजूद यह स्थिति है। उन्होंने कहा कि खूंटी की इस पवित्र धरती पर आकर स्वयं को धन्य मानते हुए पिछले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा के गांव जाने का सौभाग्य मिला था। जनजातीय समुदाय की महिलाओं के योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। महिला समूह के उत्पादों को बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड से मेरा बहुत पुराना नाता रहा है, यह सौभाग्य है कि आज मैं यहां मेहमान बन कर आई हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अबुआ राज का नारा दिया था और उन्हें के आंदोलन से महारानी विक्टोरिया का राज खत्म हुआ था। आश्चर्य होता है की भगवान बिरसा मुंडा ने अपने 25 वर्षों में इतना सब कुछ कैसे किया होगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे महिला और आदिवासी में समाज में जन्म लेना गर्व है।
वहीं उन्होंने मंच से निक्की प्रधान, दीपिका कुमारी के नाम पर भी उल्लेख किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *