बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.रमई राम एक कुशल राजनेता, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि व जनहित के प्रति समर्पित शख्सियत थे। उनका संपूर्ण जीवन दलितों, पिछड़ों, वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिहार के बोचहा विधानसभा क्षेत्र से वह 9 बार विधायक चुने गए।
  समाजवादी विचारधारा के पक्षधर स्व.राम ने बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में रहते हुए कुशलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को काफी क्षति पहुंची है।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस बेला में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *