लंबे समय से फरार चल रहे सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : लंबे समय से कई कांडों में फरार चल रहे अभियुक्त सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। गुप्ता सूचना मिली थी की अभियुक्त सनी सिंह किशोरगंज रोड नंबर- 4 थाना सुखदेव नगर जिला रांची, शिमला ( हिमाचल प्रदेश) में नाम बदलकर छिपा हुआ है और वहां से रांची, बोकारो एवं पश्चिम बंगाल के व्यवसायियों एवं ठेकेदारों को वर्चुअल कॉल एवं टेलीग्राम के माध्यम से फोन कर धमकी देकर रंगदारी वसूलते हैं।व्यवसाय ठेकेदार पैसा नहीं देता हैं। उसके ऊपर अपने गुर्गे के अपराधियों से उसके ऊपर फायरिंग एवं बम से हमला करवाता था। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के नई दिशा- निर्देश में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली रांची के नियंत्रण में एक विशेष टीम को हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया गया। परंतु अपराधी सनी सन्नी सिंह को पुलिस का भनक लग गया और वह शिमला से दिल्ली भाग गया है। इस पर शिमला( हिमाचल प्रदेश), दिल्ली और रांची पुलिस की टीम के द्वारा सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर बताया कि वह 2017 से कोलकाता, पोखरा (नेपाल) मुंबई, चंडीगढ़ ,दिल्ली, करनाल और शिमला में ठिकाना बदल-बदल कर रहता था और वहीं से अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देता था ।पिछले साल भी सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से उसके गुर्गे के सदस्यों के पास हथियार और सुतली बम बरामद किया गया था इसके ऊपर विभिन्न थानों में कई कांड दर्ज है वर्तमान में यह कई कांडों में फिरार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *