पीएम कैंडिडेट नहीं है सीएम नीतीश कुमार : ललन सिंह

जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में गौतम सागर राणा ने अपनी पार्टी झारखंड जनता दल का जेडीयू में किया विलय

रांची:  जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि 2024 में सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं हैं। वे रांची के कार्निवाल में आयोजित जेडीयू  कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि  उपस्थित हुए थे। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार 2024 के लिए पूरे विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं। भाजपा को देश की सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष को एकजुट होना पड़ेगा। पूरा विपक्ष नीतीश कुमार को ही देख रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आज पूरे देश की जनता तारीफ कर रही है। हर घर नल से जल योजना सबसे पहले बिहार में शुरू हुई। इसकी सफलता पर केंद्र ने इसे पूरे देश में लागू किया है। यही नहीं गांव गांव पक्की सड़क,चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कार्य गया। विकास की गंगा बहाने का काम नीतीश कुमार ने किया है।
वहीं भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज देश की क्या हालत हो गई है। जबरदस्त बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गई है। कोई भी ऐसी चीजें नहीं है जिसकी कीमत नहीं बढ़ी है।रसोई गैस की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। अनाज पर जीएसटी लगा दिया है। सारी सरकारी संपदाओं का निजीकरण किया जा रहा है। पीएम मोदी अपने चाहते अडानी और अंबानी की मदद कर रहे हैं। पूंजीपतियों को धनवान बना रहे हैं। पीएम मोदी महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा नहीं करते हैं। वे धार्मिक उन्माद पर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि
केंद्र सरकार तीन तोता का उपयोग विपक्षी पर कर रही है,सीबीआई,ईडी और आयकर विभाग को विपक्षी दल पर लगा देती है। चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए अपने तीन तोते का उपयोग करती है। देश में अघोषित आपातकालीन हो गई है। उन्होंने कहा कि 22 साल बाद भी झारखंड का समुचित विकास नहीं हो पाया है।जबकि बिहार में जबरदस्त विकास हुआ है।
वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन पर कहा कि इस सम्मेलन से कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए संकल्प लेकर जा रहे हैं। आने वाले दिनों में झारखंड में पार्टी संगठन काफी मजबूत होगी। वहीं गौतम सागर राणा के पार्टी में शामिल होने पर कहा कि पहले भी गौतम जी जेडीयू में थे। निश्चित रूप से इनके पार्टी में फिर से आने पर पार्टी संगठन मजबूत होगी।
वहीं गौतम सागर राणा ने कहा कि मैं जेडीयू का पहले भी सदस्य रहा हूं। सीएम नीतीश कुमार ने साथ चलने को कहा,मैंने भी जेडीयू में शामिल होने का फैसला ले लिया । पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में बड़े दल की ओर जाने को कहा गया। आज से हम जेडीयू के अंग हैं। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा हिंदू को मुसलमानों से और मुसलमानों को हिंदू से नफरत की भावना पैदा कर दिया है। हम लोग झारखंड में पूरे जोर लगाकर सांप्रदायिकता की आंधी को रोकेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होंगे तो पार्टी बड़ी से बड़ी जंग जीत सकती है। अभी से लग जाइए और संगठन को हर गांव हर प्रखंड में मजबूत करिए। घर घर जेडीयू का झंडा लगाना है। हम लोगों को सबमिलकर नीतीश कुमार को पीएम बनाना है।
बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि मैं कार्यकर्ता के दर्द को समझता हूं ।आपके रास्ते से मैं भी गुजरा हूं। जेडीयू के कार्यकर्ता बहुत ही संवेदनशील होते हैं। कार्यकर्ता जोश के साथ आगे बढ़े और2024 की चुनौती को मुकाबला के लिए तैयार रहे।
कार्यक्रम में झारखंड के विकास के लिए 21प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच से कई जेडीयू नेताओं ने संबोधित किया। मंच का संचालन प्रदेश जेडीयू महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *