गिरिनाथ सिंह ने राजद में की वापसी,पटना में पार्टी का दामन थामा

रांची: भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह ने मंगलवार को अपने पुराने घर राजद में वापसी की है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ,राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाया और घर वापस करवाया।
मौके पर गिरिनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में पार्टी पलामू और चतरा दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा।
इनके घर वापसी पर राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह , राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव,प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, सहित अन्य कई नेताओं ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *