अबकी बार 400 के पार की रणनीति पर एनडीए की हुई अहम बैठक

रांची: लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी14 सीटों पर जीत हासिल करने को लेकर मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एनडीए की अहम बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दोनो पक्षों का एजेंडा स्पष्ट है। एक तरफ इंडी ठगबंधन घोटालेबाजों का गठबंधन है।जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है।और भ्रष्टाचार को छुपाने केलिए अनर्गल प्रलाप कर रहा है।
कहा कि वहीं एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने केलिए संकल्पित है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में हमे संपर्क ,संवाद और समन्वय से कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता से अधिक से अधिक संपर्क करें। कोई घर छूटे नहीं।हम घर घर जाकर मोदी जी का संदेश पहुंचाएं,उनका प्रणाम कहें। सभी वर्ग,समाज के बीच हमारा प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हो,और कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को गति दें।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प को तेजी से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही। कहा कि पिछले दस वर्षों में गांव,गरीब,किसान,दलित,वंचित विकास की मुख्यधारा से जुड़े। 25करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। वहीं देश का स्वाभिमान सम्मान दुनिया में बढ़ा है।
एनडीए के घटक दल आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि प्रदेश में एन डी ए पूरी तरह एकजुट है और मजबूत है। जमीनी स्तर पर दोनो दलों के कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित कर प्रचार अभियान को सफल बनाने की परंपरा अच्छी पहल है।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री केलिए केवल एक ही चेहरा है नरेंद्र मोदी। जनता मोदी जी को जिताने केलिए संकल्पित है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी 6अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। उन्होंने प्रत्याशियों को प्रचार अभियान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा अपने अपने घरों पर अवश्य लगाएं।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने किया।
आज की बैठक में विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी,प्रदेश महामंत्री सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, डॉ रविंद्र कुमार राय विधायक लंबोदर महतो,उमाकांत रजक सहित भाजपा द्वारा घोषित लोकसभा उम्मीदवार ,लोकसभा विधान सभा ,जिला के अध्यक्ष ,प्रभारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *