अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) लालपुर मंडल इकाई का हुआ गठन

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय सुदेश महतो जी के निर्देशानुसार अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का पूरे झारखंड प्रदेश भर में गठन हो रहा।
उसी क्रम में आज दिनांक-30/03/2022
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) राँची महानगर अंतर्गत लालपुर मंडल में बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता महानगर इकाई के संयोजक अभिषेक झा ने किया। जिसमें मंडल इकाई गठित की गई, लालपुर मंडल इकाई में निम्नांकित सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई-

अध्यक्ष – अभिषेक वर्मा

महासचिव – मोहित श्रीवास्तव

उपाध्यक्ष – विराज सिंह

सोशल मीडिया प्रमुख – सनी दास

सचिव – अंकित वर्मा ,अरमान मल्लिक, बजरंग वर्मा, साहिल

सदस्य – दीपक कुमार, विशाल , यस सिंह, अजय वर्म, हर्ष कुमार, रोहित कुमार

इस अवसर पर अभिषेक झा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तथा अन्य गतिविधियां इसके द्वारा समय-समय पर चलाई जाती है। आशा है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आजसू के इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
महानगर संयोजक सदस्य राहुल तिवारी ने कहा कि आजसू एक ऐसा संगठन है जिसमें सभी सदस्य परिवार की भावना से जुड़े रहते हैं और परस्पर एक दूसरे का सहयोग करते हुए छात्र हित में आंदोलनात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में मंच संचालन अभिषेक शुक्ला जी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत पाठक ने की ।
आज के इस बैठक में मुख्य रूप से:- गौरव साहू, अमन वर्मा, अमित कुमार, राहुल वर्मा, निखिल, शुभम के अलावे कई सदस्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *