झारखण्ड कांग्रेस के 319 डेलीगेट्स अध्यक्ष चुनाव में मल्लिका अर्जुन खड़गे को विजयी बनाने की अपील की

रांची :झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता छोटू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में झारखण्ड के सभी 319 डेलीगेट्स से कांग्रेस के बेहतर भविष्य के लिए,देश के सर्वांगीण विकास के लिए एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूती एवं उज्जवल भविष्य के लिए देश के मजबूत कांग्रेस नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे को विजयी बनाने की अपील की है।
     मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कांग्रेस डेलीगेट आलोक कुमार दूबे ने कहा 22 वर्षों के बाद पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है,नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने,समझने और आंतरिक लोकतंत्र में अपनी महत्ती भूमिका तय करने का वक्त आया है।देशभर में लगभग 9 हजार डेलीगेट्स कल 17 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालयों पर अपने अपने वोट का प्रयोग करेंगे जिसमें कई पहली बार भी डेलीगेट्स बने हैं। उन्होंने कहा मल्लिका अर्जुन खड़गे एक कार्यकर्ता के रुप में लम्बा राजनीतिक अनुभव रहा है,बेदाग रहे हैं, शांतचित्त स्वभाव के हैं और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता के रुप में महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था,कृषि काले कानून जैसे मुद्दों पर मुख्य होकर केन्द्र सरकार को कठघरे में खड़ा करने का काम किया है।प्रदेश कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने मिस कॉल से सदस्य बनाकर देश की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली भाजपा से निवेदन किया है कि 140 वर्षों की पार्टी के आंतरिक लोकतान्त्रिक प्रक्रियाओं को आकर देखें,सीखें और अमल में लायें।

    प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा राज्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश जोशी एवं एपीआरओ जितेंद्र कसाना एवं भावेश चौधरी ने जिस प्रकार पूरे राज्य में पीसीसी डेलीगेट्स का पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव किया है,पूरा विश्वास है कि कल के चुनाव में भी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता, भयमुक्त एवं सौहादपूर्ण के साथ चुनाव संपन्न वातावरण में चुनाव संपन्न होंगे। उन्होंने कहा खड़गे के नेतृत्व में 2024 में केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।
     प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट डा.राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि देश में किसी भी राजनीतिक दलों में चुनाव की लोकतांत्रिक व्यवस्था के मातहत चुनाव नहीं होते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में दोनों उम्मीदवार मल्लिका अर्जुन खड़गे एवं शशि थरूर का संदेश एवं voice मैसेज आ रहे हैं लेकिन आज देश को मल्लिका अर्जुन खड़गे की जरूरत है और इसमें कोई दो मत नहीं है कि झारखण्ड भी कांग्रेस मजबूती के लिए अपना वोट सोच समझकर करेंगे।
     संवाददाता सम्मेलन में पूर्व पीसीसी डेलीगेट अभिषेक साहू एवं संजीत यादव भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *