रामगढ़ उप चुनाव: कांग्रेस ने आजसू समर्थित वोटरों पर कर दिया खेला….

रामगढ़: एक अंग्रेजी कहावत है…..All is fair in LOVE and WAR …युद्ध और प्यार में सब जायज है। यहां हम बात कर रहे हैं उप चुनाव की। जी हां रामगढ़ का रण जीतने के लिए कांग्रेस और आजसू कुछ भी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रहे हैं। ममता देवी के पति बजरंग महतो की जीत दर्ज कराने के लिए ममता देवी से जुड़े फुटेज रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और हजारों मोबाइल में दौड़ रहा है। कांग्रेस,झामुमो और राजद के कार्यकर्ता इस काम को चुपके चुपके गांव गांव में कैंप कर कार्यों को अंजाम दे चुके हैं। उधर आजसू के कार्यकर्ता डैमेज कंट्रोल करने की बहुत हद तक प्रयास किया है। लेकिन बाजी फतह के लिए पर्याप्त नहीं है। जानकारों की मानें तो शनिवार की रात कांग्रेस के कार्यकर्ता देर रात में गोला, टुंडी,दुलमी,रामगढ़ के सराउंडिंग क्षेत्रों का दौरा कर बाजी बजरंग महतो के पक्ष में करने का प्रयास किया है। वहीं आजसू के वॉलिंटियर भी उसी जगह पर दौरा कर लोगों को सुनीता चौधरी के पक्ष में आशीर्वाद मांगा है। इनलोगों ने गांव के टीम लीडर को लक्ष्मीनारायण भी दिया है। इसके अलावा पार्टी का इंतजाम करने का आश्वासन दिया है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा के कई कार्यकर्ता इस उप चुनाव में आजसू प्रत्याशी को हराने के लिए अंदर अंदर काम कर रहे हैं। इस सीट को भाजपा अपने लिए सुरक्षित करना चाह रही है।2024 के चुनाव को देखते हुए अंदर ही अंदर खेला करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस और आजसू दोनों ही दल किसी भी कीमत में यह सीट को पाना चाहती है।  एक तरह प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार कांग्रेस है तो दूसरी तरह एनडीए में आजसू है। अब देखना होगा कि इस उप चुनाव में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की चलती है या केंद्र की भाजपा सरकार की। वैसे अबतक कोई भी उप चुनाव एनडीए नहीं जीती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *