सिदो कान्हू के जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
रांची: देश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी एवं हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो कान्हू की जयंती के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त कहा कि झारखंड वीरों की भूमि रही है, जहां आदिवासी और मूलवासी समुदायों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लंबे समय से संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू ने अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ ऐतिहासिक बिगुल फूंका, जो आज भी समाज को साहस और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू जयंती भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, जिसे पूरे राज्य और देश में आदर के साथ मनाया जाता है।



