अश्विनी चौबे ने खोया आपा, कहा-नपुंसकता के शिकार हो गए हैं नीतीश कुमार

पटना : केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलने में आपा खो दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। बिहार सरकार नपुंसक हो गई है। सूबे में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे फिर से जंगल राज लौट आया है। अपराध अपने चरम सीमा पर है। लेकिन, बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि बिहार में उन्होंने दोबारा जंगलराज लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर सत्ता में आए थे। लेकिन, अब वह एक बार फिर बिहार को जंगलराज की तरफ लेकर जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।
कुढ़नी व गुजरात-हिमाचल में जीत रही है भाजपा
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि वहां भाजपा को बढ़त मिली है। पार्टी जरूर वहां जीतने में कामयाब रहेगी। हिमाचल प्रदेश व गुजरात में चुनाव के दौरान मैंने भी प्रचार किया है, वहां एक बार फिर से भाजपा रिकार्ड सीट जीतकर सरकार बनाने में कामयाब होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *