विधानसभा में गूंजा भोजपुर के संदेश प्रखंड में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का मामला

अनूप कुमार सिंह,पटना/भोजपुर: जहां चाह! वहीं राह!जब जगे!तभी सवेरा! माना कि अंधेरा घना है! पर दिया जलाना कहां मना है!बिहार के भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का मामला विधानसभा में गूंजा!जी हां!भोजपुर जिले के संदेश विधायक राधा चरण शाह द्वारा मंगलवार को सदन में संदेश प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान पर सर्वदलीय धरना प्रदर्शन का मामला उठाया गया।वहीं बिहार के श्रम मंत्री संजय सिंह टाइगर ने भी इस मामले को लेकर ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार से बात की है। गौरतलब हो कि भोजपुर जिले अंतर्गत संदेश अंचल स्थित खेल मैदान में प्रखंड सह अंचल कार्यालय बनाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में संदेश प्रखंड क्षेत्रवासियों ने प्रखंड मुख्यालय पर कई दिनों से सर्वदलीय अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना की अध्यक्षता माले नेता भगवती प्रसाद चौधरी व संचालन भाजपा नेता सोनू गुप्ता कर रहे हैं। धरना पर बैठे प्रखंडवासियों का कहना है कि प्रखंड खेल मैदान गांव के बच्चों व युवाओं के लिए एकमात्र सार्वजनिक खेल स्थल है।जिसे किसी भी हाल में समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। दिलचस्प बात तो यह है कि
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा,अभिभावक व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।वहीं आपसी मतभेद भुलाकर संदेश प्रखंड के सभी राजनीतिक दलों के नेता भी दृढ़ संकल्प होकर धरना पर पूरे हौसले के साथ हो गए हैं।इन लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए किसी वैकल्पिक जमीन का चयन किया जाए। प्रखंड मुख्यालय में बहुत जमीन है। जहां प्रखंड एवं अंचल कार्यालय बन सकते हैं। लेकिन अफसरों की मनमानी के कारण दूसरे जगह प्रखंड सह अंचल कार्यालय नहीं बनाया जा रहा है। संदेश प्रखंड के ग्रामीणों का आरोप है कि बिना जनसुनवाई व स्थानीय सहमति के मैदान पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि खेल मैदान सिर्फ खेल का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी केंद्र है। यहां हर वर्ष खेल प्रतियोगिताएं, राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन व सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यदि यहां भवन निर्माण होता है, तो आने वाली पीढ़ियां खेलकूद से वंचित हो जाएंगी।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं, प्रखंड प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।वहीं जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप देंगे। बहरहाल
संदेश अंचल के सीओ अरुण कुमार ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण सही जगह पर हो रहा है। लेकिन प्रखंड के कुछ पार्टी के नेताओं के द्वारा बिना वजह विरोध किया जा रहा है।जबकि प्रखंड मुख्यालय में बहुत बड़ा खेल मैदान है।धरना प्रदर्शन को सफल बनाने वाले प्रमुख नेताओं में सोनू गुप्ता,जग्गा कुशवाहा,संजय सिंह,मनंजय सिंह यादव,संतोष सिंह,सुदेश्वर यादव,जीतन चौधरी व रंजन यादव के अलावा काफी सख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *