लोहरदगा में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला दोनों आरोपित जवान बर्खास्त

रांचीः झारखंड के लोहरदगा जिला में विधवा महिला के साथ हैवानियत करने वाले दोनों जवानों को पुलिस मुख्यालय ने बर्खास्त कर दिया है। इन दोनों जवान ने लोहरदगा जिला के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में चार अक्टूबर को महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं इन दोनों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को जूता से कुचल दिया था। लोहरदगा जिले का सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र है सेरेंगदाग थाना। यहां एक अघेड़ विधवा महिला के साथ चार अक्टूबर को जवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बर्बरता के कारण महिला की हालत गंभीर थी। इलाज के लिए पांच अक्टूबर को उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं आने पर महिला को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। महिला खेत में घास काटने के लिए गई थी, इसी बीच दोनों जवानों ने उसे दबोच लिया। दोनों नशे में घुत थे। खेत में ही उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसे प्राइवेट पार्ट को जूता से कुचल दिया। बाद में महिला किसी तरह घर पहुंची। वह खून से पथपथ थी। स्वजन ने चंदा एकत्र कर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *