बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने उतारी स्‍टार प्रचारकों की फौज

पटना। बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। कुल 40 स्‍टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री से लेकर कई पूर्व मंत्री व विधायक शामिल हैं। वैसे तो 40 लोगों का नाम सूची में दिया गया है लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह का नाम दो-दो जगह पर अंकित है। सूची में 12वें और 30वें नंबर पर उनका ही नाम है। हालांकि, यह कुछ त्रुटि है। ऐसे में फिलहाल तो कुल 39 स्‍टार प्रचारक हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त को स्‍टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। बताया है कि 91 बोचहां सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव में ये सभी भाजपा प्रत्‍याशी के पक्ष में सभाएं करेंगे। स्‍टार प्रचारकों की सूची में पहला नाम भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डा. संजय जायसवाल का है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, हरीश दि्वेदी, बिहार के उपमुख्‍यमंत्री द्वय तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, राज्‍यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय का नाम है।
सूची में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार के पूर्व मंत्री डा. प्रेम कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भीखूभाई दलसानिया, मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, सांसद राजीव प्रताप रूडी, मंत्री जनक राम, सम्राट चौधरी, रामसूरत राय और मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद का नाम है।
इसके बाद विधान पार्षद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजय पासवान, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, राज्‍यसभा सदस्‍य विवेक ठाकुर, गोपाल नारायण सिंह, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र गुप्‍ता, मिथिलेश तिवारी भी स्‍टार प्रचारकों की सूची में शा‍मिल हैं। इनके अलावा प्रमोद चंद्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, नीतीश मिश्रा, राजेश वर्मा, सिद्धार्थ शंभू, देवेश कुमार,, संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी, निवे‍दिता सिंह और लाजवंती झा का नाम भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *