प्रेमा धान के आरोपों को बीके सरंगल ने बताया निराधार,कहा- लोकतान्त्रिक तरीके से हुआ है चुनाव

रांची : सेन्ट्रल बैंक ऑल इंडिया SC/ST/OBC फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल वीके सारंगल ने प्रेमा धान के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि झारखंड स्टेट सेन्ट्रल बैंक SC/ST/OBC इम्पलाई एसोसिएशन का चुनाव पूरी तरह से फेयर और लोकतान्त्रिक तरीके से किया गया है। बीते 14 दिसंबर को झारखंड विधानसभा विधायक क्लब में हुआ था।
उन्होंने बताया कि रांची यूनिट में प्रेमा धान स्वंय को चेयरपर्सन कह रही है। वास्तव में प्रेमा धान रांची यूनिट का न सदस्य है और न कोई पदाधि‌कारी है। वो सभी सदस्यों को गुमराह कर संगठन के महासचिव करम सिंह मुण्डा पर पिछले तीन वर्षों से तरह-तरह के आरोप लगा रही है, जिसमें मुंडा का मान-सम्मान को भी नुकसान पहुंचाया है।
यही नहीं तृतीय अधिवेशन के दिन बगैर निमंत्रण पर अधिवेशन हॉल में अपने साथियों के साथ प्रवेश करने की कोशिश की थी। लेकिन उनके हाव-भाव एवं उनके स्वर से ऐसे थे कि मीटिंग हाल में शोर-सराबा के अलावे उपद्रव जैसी हरकतें कर सकती थी। उन्होंने शाखा मे काम करने वाले दैनिक वेतन भोगियों को गुमराह का लाई थी , जबकि इस अधिवेशन में कोई रॉल नहीं था। इसलिए उन्हें एवं उनके साथियों को हॉल में प्रवेश करने नहीं दिया गया था।
बीते 14 दिसंबर को देश के कोने-कोने से विभिन्न यूनिट के पदाधिकारी उपस्थित. ऑल इंडिया फेडरेशन के चेयरमैन सुनील रामटेके, एवं सेक्रेटरी जनरल वीके. सारंगल की अध्यक्षता में तय कार्यक्रम के अनुसार ऑल इंडिया फेडरेशन का हाई पावर मीटिंग सम्पन्न हुई। तत्पश्चात् झारखंड स्टेट सेन्ट्रल बैंक एससी/एसटी/ओबीसी इम्प एसोएसन, रांची इकाई का अधिवेशन में रांची ईकाई के नये पदाधिकारियों का चयन संवैधानिक तरीके से सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमें चेयरमेन रामेश्वर रजक, अध्यक्ष-उत्तम अलोक मिंज, महासचिव – करम सिंह मुण्डा, अतिरिक्त महासचिव-सुनील रजक, कोषाध्यक्ष – जैक्शन लकड़ा एवं उपाध्यक्ष श्रवण कुमार चुने गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *