कांग्रेस कार्यालय में सरदार पटेल और स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुवंश झा की पुण्यतिथि मनाई गयी

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान मेें शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रांची में लौह पुरूष व पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुवंश झा की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व कांग्रेसजनों ने उनदोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपने मजबूत इच्छाशक्ति एवं बुलन्द इरादों के कारण आजादी के बाद स्वदेशी राज्यों का भारत में विलय कर पूरे देश को एकात्मता के सूत्र में पिरो दिया। उन्होंने ने कहा कि आज जब पूरा देश क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद एवं सम्प्रदायवाद की भावना से ग्रसित है। इन विषम परिस्थितियों में राष्ट्र भावना को अपनाने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य प्रसांगिक एवं अनुकरणीय है। उन्होंने ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल गृहमंत्री के रूप में भी भारत के चहुंमखी विकास के लिए जीवनपर्यन्त प्रयत्नशील रहे। उनके नेतृत्व में देश सामरिक दृष्टिकोण से मजबूत हुआ जिसका नतीजा था कि देश की जनता ने उनके द्वारा लिए गए निर्णय पर उन्हें लौह पुरूष की उपाधि से सम्मानित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुवंश झा की व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि 1930 से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से योगदान देने के कारण 1930, 32 एवं 1941 में जेलयात्रा भी की थी। 1942 से 1945 के बीच ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भूमिगत थे। वे देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर 1930 में रांची आयें। उन्होंने खादी प्रचार-प्रसार के साथ-साथ रांची जिला में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिये। रांची जिला भूदान आंदोलन के सचिव के रूप में 1953 से 1963 तक कार्य किया। स्व. झा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बिहार शाखा के संस्थापक सदस्य थे एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य जीवनपर्यंत रहे।
इस अवसर पर सर्वश्री अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सूर्यकांत शुक्ला, नेली नाथन, जगदीश साहु, सुरेन राम, निरंजन पासवान, केदार पासवान, तनवीर खान, पप्पु अजहर प्रभात कुमार, राज रंजन झा, कृष्णा रंजन झा, छोटू सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, दिनेश लाल सिन्हा, अख्तर अली, मो साफर खान,गुलाम रब्बानी, राजेश कुमार वर्मा, राजीव प्रकाश चौधरी, मिथलेश कुमार, राजू राम, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *