भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए विधायक जेपी पटेल,हजारीबाग से आजमाएंगे अपनी किस्मत

रांची: झारखंड में राजनीतिक पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। बीते मंगलवार को झामुमो की सीता सोरेन भाजपा में चली गई तो एक दिन बाद यानी बुधवार को भाजपा विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में चले गए। यही नहीं मधुपुर से पूर्व विधायक राज पलिवार भी कांग्रेस का दामन थामने के लिए कतार में हैं।
ताजा मामला दिल्ली का है जहां पर लगातार मांडू विधानसभा से तीन बार से विधायक रहे जयप्रकाश भाई पटेल भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय दिल्ली में मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के मौजूद में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। जेपी पटेल लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। भाजपा में कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे। भाजपा उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने वाली थी।लेकिन अमर कुमार बाउरी को बना दिया गया। इससे जेपी पटेल में नाराजगी थी। अपनी नाराजगी में मन में दबाए आखिर जेपी पटेल ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए।
आपको बताते चले कि 2019 में भी चुनाव से पहले जेपी पटेल ने झामुमो को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।
बहरहाल अब देखना होगा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उन्हें किस सीट से उतारती है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि जेपी पटेल को हजारीबाग लोकसभा सीट से कांग्रेस उतार सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *