लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी का किया दर्शन,रथयात्रा में हुए शामिल

रांची: रांची में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा को लेकर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। राजधानी के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर परिसर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा और भक्तिमय माहौल ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।


दोपहर करीब दो बजे भगवान जगन्नाथ अपने भव्य रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। इस ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी बनने के लिए रथ मार्ग पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए हैं।
हर वर्ष की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचेंगे। रथयात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है।
रांची की यह ऐतिहासिक रथयात्रा झारखंड के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन और रथ खींचने का पुण्य लाभ प्राप्त करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *