भारत ने रचा इतिहास, चांद पर पहुंचा चंद्रयान-3

रांची:बुधवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। ISRO के द्वारा छोड़ा गया चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गया और तिरंगा फहरा दिया। अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी पूरे देश की जनता बनी। भारत के लोगों में एक नई उत्साह का संचार हुआ। चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर सभी वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को गले से लगाकर खुशियों का इजहार किया। वहीं पीएम मोदी ने इस मिशन के सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब बच्चे भी कहा करेंगे चंदा मामा दूर नहीं नजदीक। इस मिशन ने अंतरिक्ष में भारत में इतिहास रचने का काम किया है। यह पल विकसित भारत का शंखनाद है। हम हमारे सौरमंडल के सीमा को परखेंगे। आज के इस दिन को देश हमेशा के लिए याद रखेगा। यह दिन हमें अपने संकल्प सिद्धि का रास्ता दिखायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *