खूंटी के रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में डूब गए

खूॅंटी:मारंगहादा स्थित रीमिक्स फॉल में शुक्रवार की दोपहर नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में डूब गए।जिसमें एक को स्थानीय गोताखोर ने निकाल लिया है। वहीं दूसरे छात्र की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा कि शुक्रवार की सुबह राॅंची से आठ दोस्त घूमने रिमिक्स फॉल घूमने गए थे। इसी क्रम में दो दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों को डूबता देख अन्य दोस्तों ने हंगामा किया। वहां मौजूद पर्यटन मित्र ने बचाने का प्रयास किया। फिर एक छात्र को इलाज के लिए राॅंची भेज दिया गया।‌ वहीं दूसरे छात्र की तलाशी के लिए जिला प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों को लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *