जनता के सुझाव से ही भाजपा तैयार करेगी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र: संजय सेठ

रांची: महानगर कार्यालय में विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का बुधवार को स्थानीय सांसद संजय सेठ ने शुभारभ किया। इस मौके पर आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया पीएम पीएम मोदी की मुरीद हो चुकी है।

देश की जनता पीएम मोदी पर विश्वास कर रही है। केंद्र की सत्ता में तीसरी बार मोदी आ रहे हैं।भाजपा 370 और एनडीए 400के पार होने वाला है। यह मोदी की गारंटी है। भाजपा ने विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव जारी किया है। यह हर विधानसभा में करीब छह हजार पेटी रखे जाएंगे। इसमें कोई भी आम आदमी अपने क्षेत्र की समस्याओं का पीएम मोदी को सुझाव दे सकता है। साथ ही जगह जगह गोष्टी का आयोजन किया जायेगा। नमो एप डाउनलोड कर भी कोई भी नागरिक अपना सुझाव दे सकता है। पूरे देश में पांच सौ एलईडी स्क्रीन लगेंगे। उसके माध्यम से भी सुझाव दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दुनिया में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर देश की जनता से सुझाव मांगा जा रहा है। यह भारत में ही संभव है। क्योंकि यहां पर पीएम मोदी की गारंटी है। दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी अभियान,जिसमे देश की जनता के सुझाव के आधार पर संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा।
करीब एक करोड़ से अधिक लोगों का इसमें सुझाव लिया जाएगा। उस सुझाव को संकलित कर घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दस लाख बूथों पर जनसंपर्क किया जायेगा। जिसमें वे नमो ऐप एवम मिस कॉल के माध्यम से जनता से सुझाव एकत्रित करेंगे।
आज पूरे देश में सुझाव पेटी जारी किया जा रहा है। इस अवसर पर रांची जिला अध्यक्ष वरुण कुमार और महामंत्री बलराम सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *