राहुल गांधी की न्याय यात्रा से देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है: गौरीशंकर यादव

रांची: राष्ट्रीय जनता दल खटाल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा में देश का माहौल बदल रहा है। खासकर पूरे देश में भाजपा के खिलाफ जनता गोलबंद होने लगी है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को झारखंड में जनता का काफी समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा में लोग देखने के लिए उमड़ रहे हैं। पाकुड़ से गोड्डा,दुमका,देवघर,बोकारो, धनबाद में लोगों की काफी भीड़ देखी गई है। राजधानी रांची में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में लाखों की संख्या में लोगों भी भीड़ रहेगी। राजद नेता ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को राजद का समर्थन रहेगा। राजद के कार्यकर्ता शहीद मैदान में जुटेंगे और राहुल गांधी का स्वागत करेंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता पर आने से रोकने के लिए पूरा विपक्ष तैयार है। इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में जनता का भारी बहुमत मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण एचईसी बंद के कगार पर पहुंच गया है। वहां पर काम करने वाले कर्मी सड़क पर है। कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है,देश में मंहगाई चरम पर पहुंच गई है। सिर्फ पांच किलो अनाज देने से गरीबी दूर नहीं होगी। युवाओं को रोजगार चाहिए।
वहीं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के समर्थन में बोलते हुए कहा कि यह सब भाजपा की साजिश है। भाजपा ईडी और सीबीआई को लगाकर हेमंत सोरेन को फंसाने का काम किया है।लेकिन हेमंत सोरेन को न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *