बूथ से प्रदेश तक बनेगी मजबूत भाजपा, झारखंड में बनाएंगे मजबूत डबल इंजन सरकार: आदित्य साहू

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में पूजा पाठ और हवन के बाद पदभार ग्रहण किया।
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने श्री साहू को अध्यक्ष के आसन पर आसीन किया।पुष्पगुच्छ के साथ मिठाई खिलाया।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, डॉ रविंद्र कुमार राय, दीपक प्रकाश प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,विकास प्रीतम, आरती कुजूर, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह गणेश मिश्र,सरोज सिंह, सुनीता सिंह,मुन्ना मिश्र,दुर्गा मरांडी, मनोज महतो वाजपेयी, नन्दजी प्रसाद,हेमंत दास, शिवपूजन पाठक ,योगेंद्र प्रताप सिंह,अशोक बड़ाइक, प्रतुल शाह देव,प्रदीप सिन्हा,अजय साह, रमाकांत महतो,अविनेश कुमार सिंह,सुबोध सिंह गुड्डू, कमाल खान, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित प्रमोद पांडे,ऊषा पांडे,काजल प्रधान,अनीता वर्मा,आरती सिंह,शशांक राज, अमरदीप यादव, किशुन दास,अनवर हयात, वरुण साहू, सीमा शर्मा,गंगोत्री कुजूर , रागिनी सिन्हा,प्रेम मित्तल, सांवर मल अग्रवाल,नरेंद्र सिंह, धीरज महतो, रमेश सिंह,राहुल अवस्थी, संजय जायसवाल, ललित ओझा, संदीप वर्मा,सुनील साहू, अरुण झा, शोभा यादव, इंद्रजीत यादव, सुरेश साहू, नीरज सिंह, पंकज सिंहा, मनोज दुबे,मृत्युंजय शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का श्री साहू ने आभार प्रकट किया।
श्री साहू ने कहा कि झारखंड भाजपा की उर्वरा भूमि है, यहां वाकई कार्यकर्ताओं में जोश है,ऊर्जा है, देश और राज्य की सेवा का जज्बा है।
श्री साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से भाजपा को बूथ से लेकर प्रदेश तक मजबूत,धारदार बनाते हुए राज्य में व्याप्त कुशासन, के खिलाफ संघर्ष करना है।
कहा कि भाजपा ने झारखंड राज्य गठन की पीड़ा सही है। झारखंड भाजपा की देन है।श्रद्धेय अटल जी के सपनों का झारखंड बनाना अभी बाकी हैं।
कहा कि हम सभी आज वसंत पंचमी के दिन संकल्प लें कि राज्य में सुशासन लाने केलिए जूझेंगे, संघर्ष करेंगे। और राज्य में फिर एकबार भाजपा के नेतृत्व में मजबूत डबल इंजन सरकार बनाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का झारखंड की धरती से गहरा नाता था। उन्होंने यहां से अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।

कहा कि आज उन्हें याद करते हुए हम सभी झारखंड की गांव गरीब किसान,आदिवासी दलित,पिछड़े विरोधी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

नेता प्रतिपक्ष और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एक जमीनी स्तर वीके जुझारू कार्यकर्ता हैं। झारखंड की मिट्टी में इनकी पकड़ है। कार्यकर्ताओं को मजबूत नेतृत्व देने की ताकत है। इनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *