समर एंड लुक्स एडिट का भव्य आगाज़, महुआ माजी ने किया उद्घाटन
रांची: फैशन प्वाइंट द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित फैशन, ज्वेलरी एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी “समर एंड लुक्स एडिट SS’26” का गुरुवार को होटल कैपिटल हिल में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद Mahua Maji ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह में मनीषा सिंह, सीमा राय, सोनी वर्मा तथा मिसेज इंडिया ईस्ट ज़ोन 2026 की विजेता पूजा प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पहले ही दिन प्रदर्शनी में रिकॉर्ड संख्या में आगंतुक पहुंचे, जिससे आयोजन की सफलता का संकेत मिल गया। सुबह से शाम तक प्रदर्शनी परिसर खरीदारों से गुलजार रहा और अधिकांश स्टॉलों पर लगातार खरीदारी होती रही।
मुंबई, दिल्ली, जयपुर, बनारस, कोलकाता और भागलपुर सहित देश के प्रमुख फैशन केंद्रों से आए ब्रांड्स ने अपने विशेष कलेक्शन्स प्रस्तुत किए। डिजाइनर परिधान, बनारसी एवं हैंडलूम साड़ियां, वेडिंग कलेक्शन, गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी, फैशन ज्वेलरी, होम डेकोर और लाइफस्टाइल उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला ने लोगों का ध्यान खींचा। आगामी विवाह एवं उत्सव सीजन को देखते हुए महिलाओं और परिवारों ने विशेष उत्साह के साथ खरीदारी की।
फैशन प्वाइंट की चेयरपर्सन रीना अग्रवाल ने कहा कि पहले दिन मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया रांचीवासियों के प्रेम और विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य महानगरों जैसी प्रीमियम शॉपिंग सुविधा रांची के लोगों को उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है।
उन्होंने शहरवासियों से प्रदर्शनी के अंतिम दिन परिवार और मित्रों के साथ पहुंचकर देशभर के चुनिंदा ब्रांड्स की उत्कृष्ट कलेक्शन्स का लाभ उठाने की अपील की। आयोजकों के अनुसार, “समर एंड लुक्स एडिट SS’26” केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारतीय फैशन, हैंडलूम, ज्वेलरी, कला और शिल्प विरासत का भव्य उत्सव है, जिसने पहले ही दिन रांचीवासियों का दिल जीत लिया।



