भाजपा सांसद ने कहा, नीतीश जैसा मेमोरी लॉस्ट सीएम नहीं देखा

बगहा (वाल्मिकीनगर) :भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मेमोरी लॉस वाला मुख्यमंत्री बताया है। शनिवार को भाजपा कार्यालय में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सांसद सतीश चंद्र दुबे प्रेस वार्ता कर रहे थे।इसी दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक कैरियर मेरा 20 साल का हो गया। लेकिन ऐसा मुख्यमंत्री मैंने अब तक नहीं देखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेंमोरी लॉस हो जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की याददाश्त समाप्त हो चुकी है।नीतीश कुमार जब एनडीए गठबंधन में आते हैं तो कहते हैं कि कान पकड़ रहा हूं महागठबंधन में नहीं जाऊंगा। लेकिन जब महागठबंधन में जाते हैं तो कहते हैं कि कान पकड़ रहा हूं एनडीए में नहीं जाऊंगा। यह मेमोरी लॉस की समस्या के कारण है।मेरी मिट्टी मेरा देश के तहत भाजपा एक कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत अमृत वन के अंतर्गत 75 पेड़ प्रत्येक पंचायत में लगाए जाएंगे। जिन्हें अमृत वाटिका कहा जाएगा। वही हर घर से घड़े में मिट्टी और चावल के कुछ कण को लेकर सभी प्रखंडों में इकट्ठा किया जाएगा। यह कलश 29 अगस्त को दिल्ली पहुंचाया जाएगा। जहां दिल्ली के कर्तव्य पथ पर घड़े में गए मिट्टी से पेड़ों को लगाया जाएगा। इसे अमृत वाटिका का नाम दिया जायेगा।आजादी के अवसर पर भाजपा के द्वारा पंचायत से लेकर पुरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हर घर में तिरंगा लगाया जाएगा। तिरंगा यात्रा भी निकाला जाएगा। जिसके साथ ही जरूरत मंदो को झंडा उपलब्ध कराकर मेरा गांव मेरा देश कार्यक्रम के तहत 75 सौ कलश यात्रा निकाला जाएगा।राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने प्रेस वार्ता के दौरान महागठबंधन के 1 साल के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए बताया कि 10 लाख सरकारी नौकरी देने में सरकार का वादा पुरी तरह से फेल है। नौकरी मांगने वालों पर डंडा चलाया जाता है। किसानों पर भी डंडा चलाया जाता है।कटिहार में बिजली मांगने पर गोली मिलती है। भागलपुर के पास पुल गिर गया और कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुंडा राज और भू माफियों का राज कायम हो रहा है। पुलिस का भय समाप्त हो गया हैं। हत्या के मामले में वृद्धि हुई है। 27 लोगो को बरी किया गया।शराब मामले में सरकार फेल है। जहरीली शराब से मौत हो रही है। बालू माफिया चरम पर है, गरीब परेशान हैं। राजनीतिक हत्याएं हो रही है। दलित का शोषण हो रहा है। हिंदू आस्था पर चोट किया जा रहा हैं। परीक्षा में पेपर लीक आम बात हैं, युवा ठगे जा रहे हैं। वोट बैंक की राजनीति हो रही है।इस अवसर पर राम सिंह, भूपेन्द्र नाथ तिवारी, हृदयनंद दुबे, सुजीत चौरसिया अचिंत कुमार लाला, ऋतु जयसवाल, विजय साहू, अफरोज अख्तर, बिमला देवी, शैलेश दुबे, नागेंद्र सहनी, विजय गुप्त, दिवाकर चौधरी, बलराम मिश्रा, विवेक यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *