देश का संविधान पूरी तरह सुरक्षित,जनता के बीच झूठी भ्रम न फैलाए कांग्रेस : कुलस्ते

मांडर: लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव ने गुरुवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में वोट मांगा।


वहीं कुडू प्रखंड के चंदलासो में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत सरकार के मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने कई पीएम और बड़े बड़े नेता को देखा है।

लगातार में लोकसभा का सदस्य रहा हूं। आदिवासियों के विकास के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ने कभी नहीं सोचा,सिर्फ वोट बैंक की तरह यूज किया है। लेकिन केंद्र में जब से पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है,आदिवासियों के विकास के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है। पहले पीएम मोदी हैं जो भगवान बिरसा मुंडा के जन्मतलीय उलीहातु पहुंचे।
जनजातीय मंत्रालय बनाने का काम किया गया है। वर्तमान समय मे आदिवासी कई संस्थानों में शीर्ष पदों पर आसीन हैं।
उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी इस चुनाव प्रचार में आरक्षण खत्म करने के सवाल आदिवासियों को डरा रहे हैं। संविधान खत्म करने की बातें करते हूं। कांग्रेस ने इससे पहले कई बार संविधान में संशोधन किया है।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। पीएम मोदी ने जब कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर प्रहार किया तो कांग्रेस और उसके घटक दल संविधान खतरे में और आरक्षण खत्म करने की झूठी अफवाह उड़ाने लगे। इससे जनता उनके पक्ष में आने वाली नहीं है।
वहीं एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव ने कहा कि जब से केंद्र में पीएम मोदी की सरकार बनी है तब से भारत निरंतर विकास कर रहा है। आज भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। पीएम मोदी ने देश की जनता को विकास की गारंटी दिया है,उसपर जनता को भरोसा है। इस लोकसभा चुनाव में लोहरदगा की जनता एनडीए के पक्ष में वोट करने के लिए मन बना चुकी है।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कोई चुनौती नहीं है।
वहीं लोकसभा क्षेत्र के सह संयोजक सन्नी टोप्पो ने कहा कि लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में हर तरफ एनडीए की लहर है। विपक्ष झूठी बातें कर जनता को बरगलाने का लाख प्रयास कर ले,जनता एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव को ही वोट करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र और भी तेजी से विकास करेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर,मेघा उरांव सहित कई नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *