आजसू कार्यालय में एनडीए की बैठक में जीत की रणनीति पर हुई चर्चा

रांची : क्षेत्रीय शक्ति और राष्ट्रीय सोच के साथ बेहतर समन्वय बनाकर लोकसभा चुनावों में बड़े परिणाम देने की ओर एनडीए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। रांची समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर आपसी समझदारी और साझेदारी से हमारे सभी कार्यकर्ता एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे।
उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित पार्टी केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एनडीए की बैठक में कही। मौके पर रांची लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इस बैठक में रांची लोकसभा अंतर्गत कांके, हटिया, रांची और खिजरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश के विकास और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ 24×7 काम करने वाले प्रधानमंत्री मोदी हैं तो दूसरी तरफ नेतृत्वविहीन इंडी गठबंधन है। हमारा गठबंधन राष्ट्रहित को समर्पित है और उनका गठबंधन अपने परिवार के हित तथा स्वार्थ को समर्पित है। रांची लोकसभा से हमारी जीत सुनिश्चित है। हमें अपने जीत के अंतर को बड़ा करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। पार्टी के कार्यकर्ता ही इस चुनाव में जीत के मजबूत आधार हैं।

मौके पर संजय सेठ ने कहा कि चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। हम आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री समस्त देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनकी सेवा में दिन रात कार्य कर रहे हैं। आजसू हमारा परंपरागत दोस्त है। हमारा यह गठबंधन क्षणिक नहीं, कई वर्षों तक चलने वाला अटूट गठबंधन है। इस चुनाव में फल और फूल की यह अद्भुत जोड़ी जीत के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, महिला जिलाध्यक्ष बीणा देवी, भरत काशी, जितेंद्र सिंह, बनमाली मंडल, डॉ अशोक नाग, पार्वती दवी, वर्षा गाड़ी, रामजीत गंझू, पारस उरांव, रामधन बेदिया, जिप सदस्य सरिता देवी, अशुतोष तिवारी, परवाज खान सहित कांके, खिजरी, रांची तथा हटिया विधानसभा के केंद्रीय, जिला, तथा प्रखंड पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी से रांची विधानसभा संयोजक संजीव विजयवर्गीय, अजय मारू, प्रदीप सिन्हा, सीमा शर्मा, रौशन खलखो, रामकुमार पाहन इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *