भाजपा नेता आदित्य साहू ने ग्रहण किया नव निर्वाचित सांसद का प्रमाणपत्र

रांची :भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवम राज्यसभा प्रत्याशी आदित्य साहू ने आज विधानसभा सचिवालय में निर्वाची पदाधिकारी से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचन का प्रमाणपत्र ग्रहण किया।

मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री एवम विधायक सीपी सिंह, मुख्य सचेतक विरोधी दल विरंची नारायण,विधायक अनंत ओझा,विधायक समरी लाल उपस्थित थे।

श्री साहू ने प्रमाणपत्र ग्रहण करने के बाद विधानसभा परिसर में अवस्थित भगवान विरसा मुंडा एवम झारखंड निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विधानसभा परिसर में श्री साहू के स्वागत केलिये सैकड़ो कार्यकर्ता फूल माला लेकर पहुँचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *