भाजपा ने रानी टूटी को नप अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया
खूंटी: भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष के पार्टी समर्थित प्रत्याशी रानी टूटी की घोषणा जिला अध्यक्ष आनंद राम ने विधिवत किया। और बताया कि सभी कार्यकर्ता कचहरी मैदान में एकत्रित होकर सामुहिक रूप से पैदल यात्रा करते हुए नामांकन के लिए समाहरणालय खूंटी पहुंचेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खूंटी जिला प्रभारी सत्य नारायण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पार्टी ने श्रीमती रानी टूटी को समर्थन दिया है। अब हम सब की सामुहिक जिम्मेदारी है कि कैसे अपने प्रत्याशी को विजयी बनाएं। कार्यकर्ता जिस प्रकार लोकसभा, विधानसभा चुनाव में मन लगाकर काम करते हैं उसी प्रकार इस नगर निकाय चुनाव में भी काम करना है और अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ मुंडा, जिला महामंत्री संजय साहू, निखिल कन्डुलना, मदन मोहन मिश्रा, जितेन्द्र कश्यप, नौरी पूर्ति, परमेश्वर प्रसाद, महावीर राम, विजय कुमार, कंचन सिंह, कृष्ण नंद तिवारी, गौरा देवी, लव चौधरी, जय भाला, राजु गुप्ता, राजेश महतो, राजकुमार साहू, रूकमिला सारू, बासमती देवी, लक्ष्मी बाखला, प्रशांत कुमार, रमेश महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



