बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण में भागलपुर में अब तक 45.09% मतदान, पीरपैंती में सबसे आगे मतदाता, भागलपुर निचले पायदान पर

भागलपुर।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को भागलपुर जिले में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 45.09% मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के टर्नआउट ऐप (Turnout App) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार अलग-अलग देखी गई।

पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र (संख्या 154) ने सबसे अधिक 49.36% मतदान के साथ बढ़त बनाई है। वहीं, भागलपुर विधानसभा (संख्या 156) में मतदान की रफ्तार धीमी रही, जहां 33.98% मतदाताओं ने वोट डाला। भागलपुर में सबसे कम वोट प्रतिशत है। जबकि यह क्षेत्र जिला मुख्यालय है। मतदान को लेकर यहां जिला प्रशासन द्वारा खूब प्रयास किया गया। वैसे लोगों का यह मानना है कि इस शहरी क्षेत्र में दोपहर बाद मतदान की प्रक्रिया में तेजी देखी जाएगी।

अन्य क्षेत्रों में बिहपुर (45.66%), गोपालपुर (45.90%), कहलगांव (48.36%), नाथनगर (46.14%), और पीरपैंती (46.14%) में मतदाता लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि दोपहर के बाद मतदान में और तेजी आने की उम्मीद है, क्योंकि आमतौर पर दोपहर के बाद ग्रामीण इलाकों में मतदान बढ़ता है।

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महिला मतदाताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही है, विशेषकर ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में।

टर्नआउट ऐप के अनुसार, यह आंकड़े अनुमानित हैं और वास्तविक मतदान प्रतिशत मतदान समाप्त होने के बाद जारी किया जाएगा।

मुख्य बातें एक नज़र में:

कुल मतदान (दोपहर 1 बजे तक): 45.09%

सबसे अधिक मतदान: पीरपैंती – 49.36%

सबसे कम मतदान: भागलपुर – 33.98%

अन्य प्रमुख क्षेत्र: कहलगांव – 48.36%, पीरपैंती – 46.64%

जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है, भागलपुर जिले में मतदान का जोश और भी बढ़ता नजर आ रहा है। निर्वाचन आयोग लगातार मतदाताओं से शांतिपूर्ण और अधिकाधिक मतदान करने की अपील कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *