प्रदेश भाजपा पर जेवीएम ब्रांड का कब्जा, बिछड़े यार हो रहे एकजुट

रांचीः बिछड़े यार एकजुट हों तो बात ही कुछ और है। एकजुटता भी झलकती है। यूं कहें कि शराब वही है बोतल और पैकिंग नई। प्रदेश भाजपा की जो टीम है उसमें भी पुरानी शराब और नई बोतल वाली बात है। मतलब प्रदेश भाजपा में जेवीएम ब्रांड का पूरी तरह से हावी है। जेवीएम ब्रांड के लोगों को पार्टी में ढ़ेर सारा प्यार भी मिल रहा है। पद के साथ प्रतिष्ठा भी। प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश जेवीएम ब्रांड से ही है। फिलहाल इनकी प्रतिष्ठा दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। हर दिन सरकार के खिलाफ आक्रमक बयान भी दे रहे हैं और पार्टी की गतिविधियों से लोगों को अवगत भी करा रहे हैं। अमित शाह की मौजूदगी में जेवीएम का दामन थामने वाले बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता बना कर सम्मान भी दिया गया। इसके बाद जेवीएम ब्रांड नेताओं का भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ता ही चला गया। जदयू से निष्कासित किए गए प्रवीण सिंह भाजपा ने तुरंत सिर आंखों में बिठा लिया। अब बात करें रांची के सांसद संजय सेठ की तो वे भी जेवीएम ब्रांड से ही भाजपा में दाखिल हुए थे। हटिया विधायक नवीन जायसवाल और चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी भी जेवीएम ब्रांड से हैं। कभी दल बदल मामले में पांच साल तक नवीन जायसवाल और अमर बाउरी बाबूलाल मरांडी के खिलाफ केस लड़े। लेकिन अब एक हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय भी जेवीएम ब्रांड से ही हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह भी जेवीएम की उपज हैं। मतलब प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और प्रवक्ता सहित टीम के अधिकांश मेबर जेवीएम ब्रांड से ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *