विधानसभा बजट सत्र: रोजगार और स्थानीय नीति की मांग को ले भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

रांची: झारखंड विधानसभा सदन इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बन गया है। भाजपा विधायक बिरांची नारायण और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी,दीपिका सिंह पांडे के बीच तीखी नोक झोंक देखना को मिला। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भाजपा विधायकों पर तंज करते हुए कहा कि इन लोगों को भगवान सद्बुद्धि प्रदान करें। ये लोग प्रदेश में विकास नहीं चाहते हैं। साथ ही विकास कार्यों को रोकना चाहते हैं।

वहीं भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। अबतक स्थानीय नियोजन नीति नहीं बनाया गया है। सिर्फ 1932 खतियान के नाम पर उलझाने का काम किया जा रहा है। राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। किसी की भी हत्या और अपहरण हो जा रहा है। बुधवार को सदन शुरू होने से पहले सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *