इंटर आर्ट्स में प्रथम श्रेणी में पास होने पर कोमल उरांव को वार्ड पार्षद अरुण झा ने किया सम्मानित

रांची: नगर निगम के मजदूर एतवा उरांव और मुन्नी उरांव की पुत्री कोमल उरांव ने इंटर आर्ट्स में संत अनीस इंटरमीडिएट कॉलेज से प्रथम श्रेणी में उत्तम नंबर से पास कर अपने कॉलोनी और राज्य का नाम रोशन किया। कोमल उरांव हरमू वार्ड 26में रहती है।कोमल उरांव का उत्साहवर्धन के लिए 26के निवर्तमान वार्ड पार्षद अरुण झा ने कोमल उरांव को सम्मानित किया। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री झा ने कहा कि एतवा उरांव बहुत ही गरीब परिवार से है और रांची नगर निगम में मजदूरी का काम करता है। इनकी पुत्री कोमल उरांव बहुत ही मेहनती है और इंटर आर्ट्स में अव्वल स्थान पाई है।
इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह, सुरेंद्र नारायण, उमाकांत मिश्रा, राजकुमार, प्रभाकर, समुद अहमद सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *